असम में 33 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

0
83

असम में भारी वर्षा और बाढ़ से राज्य के 28 जिले प्रभावित हुए हैं। इस कारण 33 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। ख़बरों के मुताबिक़ नागौन जिले के 155 गांव डूबे होने की खबर है। बाढ़ के चलते घरों में पानी घुसने लोग अपने बचाव के लिए हाईवे के किनारे रह रहे हैं।

ADVT

असम में नागौन के राहा विधानसभा क्षेत्र से तकरीबन 1.42 लाख लोग इस बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि इनके घर अभी भी डूबे हुए हैं। इनमे से सैकड़ों लोगों ने अपना छोड़कर हाईवे या सड़कों के किनारे पनाह ली है। यहाँ इन लोगों ने तंबू लगाकर सिर छुपाने की व्यवस्था की है।

इन क्षेत्रों में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से हालत बदतर बने हुए हैं। असम के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार सभी 28 जिलों के 33 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राहत शिविरों में 2.65 लाख से ज्यादा लोग रह रहे हैं। भरी वर्षा और बाढ़ के चलते अब तक 118 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here