रोटी और चावल खाते हैं एकसाथ तो तुरंत बदल डालिए ये आदत, एक्सपर्ट से जानें क्या होते हैं नुकसान

0
64

आइए जानते हैं क्यों एक्सपर्ट्स के अनुसार रोटी के साथ चावल नहीं खाने चाहिए, इसका सेहत पर क्या बुरा असर पड़ता है। साथ ही यह भी जानेंगे कि रोटी और चावल खाने का परफेक्ट टाइम क्या होता है।

ADVT

Side Effects Of Eating Roti and Rice Together: अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें लगता है कि उनकी खाने की प्लेट चावल-दाल के साथ दो रोटी के बिना पूरी नहीं होती तो अपनी ये आदत तुरंत बदल डालिए। खाने को लेकर आपकी ये पसंद आपको मोटापे के साथ सेहत से जुड़ी कई अन्य परेशानियां भी दे सकती हैं। ये बात पढ़कर कुछ लोगों हैरानी जरूर हो सकती है लेकिन एक्सपर्ट्स तो कुछ ऐसा ही बताते हैं। आइए जानते हैं क्यों एक्सपर्ट्स के अनुसार रोटी के साथ चावल नहीं खाने चाहिए, इसका सेहत पर क्या बुरा असर पड़ता है। साथ ही यह भी जानेंगे कि रोटी और चावल खाने का परफेक्ट टाइम क्या होता है।

न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल कहते हैं कि विभिन्न अनाजों के अलग-अलग पोषक गुणों के कारण एक समय में केवल एक ही अनाज का सेवन करना चाहिए। दो अलग तरह के अनाज के सेवन के बीच कम से कम दो घंटे का समय अंतराल होना चाहिए। वे दोनों आंतों में किण्वन करते हैं और उनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है। क्योंकि दोनों अनाजों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत अधिक होती है, उन्हें एक साथ रखने से आपके शरीर में स्टार्च का अवशोषण होता है। यदि आप ऐसा करते हैं, तो यह अपच के साथ-साथ सूजन का कारण बन सकता है। इसके अलावा एक अनाज दूसरे के पोषण अवशोषण में भी बाधा उत्पन्न कर सकता है।

क्यों नहीं खाने चाहिए रोटी और चावल एक साथ-
दरअसल, रोटी और चावल एक साथ खाने से भोजन में कैलोरी का इनटेक बढ़ जाता है। एक रोटी में 70 से 80 कैलोरी होती है जबकि एक प्लेट चावल में 136 कैलोरी रहती है। अगर दोनों का एक साथ सेवन किया जाए तो आप कल्पना कर सकते हैं कि हमारे शरीर के अंदर एक बार में कितनी ज्यादा मात्रा में कैलोरी जा रही है जो सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। इससे हमारा पाचन गड़बड़ होने का खतरा बना रहता है साथ ही मोटापे के बढ़ने का भी खतरा रहता है। रात को रोटी और चावल दोनों खाने से आप असहज फील कर सकते हैं जिससे आपकी नींद पर भी फर्क पड़ सकता है।

क्या खाना सही-
इस बात का खास ख्याल रखें कि आप अगर चावल खा रहे हैं तो सिर्फ चावल ही खाएं और अगर आप रोटी खा रहे हैं तो सिर्फ रोटी ही खाएं। दोनों चीजों को अलग-अलग समय पर खाने से आप को हेल्दी महसूस करेंगे और आपको कोई परेशानी भी महसूस नहीं होगी।

रात को रोटी खानी चाहिए या चावल-
एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि रात को रोटी खाना ज्यादा हेल्दी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि रोटी पचने में आसान होती है और इसे खाने के बाद अच्छी नींद आती है। रात को भोजन करने के बाद अक्सर लोग सो जाते हैं। ऐसे में हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि रात का भोजन हल्का और पचने में आसान हो। रात को क्यों नहीं खाने चाहिए चावल-
दरअसल, चावल खाने से कई बार लोगों का पेट फूल जाता है। इसके अलावा जिन लोगों को वाटर रेटेंशन की समस्या रहती हैं उन्हें तो बिल्कुल भी रात को चावल नहीं खाने चाहिए वरना आप अनहेल्दी महसूस कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीज़ों को भी चावल खाने से परहेज करना चाहिए। अस्थमा रोगियों को भी चावल खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि चावल तासीर में ठंडे होते हैं, जिससे उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here